चार लड़कियों से शादी कर चुका ये शख्स, FB पर मिली पत्नियां तो खुली पोल

marrige

अम्बाला (हरियाणा).यहां एक व्यक्ति द्वारा चार शादियां करने का मामला सामने आया है। आरोपी मनोज कुमार उर्फ सावन गुप्तामूलरूप से यमुनानगर के जगाधरी का रहने वाला है। धोखे से जुड़ी इस कहानी का खुलासा भी दो बीवियों के फेसबुक मैसेंजर पर बातचीत करने से हुआ। लिहाजा संपर्क में आते ही दोनों एक-दूसरे के घर जा पहुंची और पति को रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों बीवियों को एक साथ देखते ही वह दीवार फांदकर फरार हो गया। मगर अब पति की करतूत पर शर्मिंदगी झेल रही दोनों बीवियों ने एसपी अभिषेक जोरवाल को शिकायत सौंपी है। दो बीवियों को भूलकर दो के साथ रह रहा था मनोज ....
- रीटा और प्रियंका को भूल चुके मनोज कुमार उर्फ सावन गुप्ता ने अनु और बबीता के साथ रहना शुरू कर दिया था।
- उसने अनु के साथ कैंट के बब्याल में एक मकान किराए पर लिया हुआ था तो वह बबीता के साथ सेक्टर सात में रह रहा था।
- यह जेल में नाइट ड्यूटी की बात कहकर दिन में बबीता के साथ रहता था तो दिन में पंचकूला में जॉब की बात कहकर रात को अनु के साथ बिताता था। जिसकी इसने दोनों को कानोंकान हवा तक नहीं आने दी।

इस तरह खुली पोल
- अभी हाल ही की बात है जब बबीता को अपने पति मनोज की करतूतों पर शक हुआ।
- हालांकि वह यह बात जानती थी कि मनोज की पहले किसी अनु नाम की लड़की से शादी हो रखी है और उसने उसे तलाक दे रखा है।
- मगर वह अब भी उससे मिलता है, यह बात बबीता को मालूम नहीं थी।
- किसी तरह एक रोज अनु की बहन ने बबीता के जानकार को फेसबुक पर मनोज और अनु के फोटो भेजे। फिर वह फोटो बबीता तक पहुंचे, जिसे देखते ही वह हैरान रह गई।
- शक यकीन में बदलते ही उसने किसी तरह फेसबुक मैसेंजर पर अनु से संपर्क साधा। लिहाजा, मैसेंजर से फोन नंबर मिलते ही दोनों के बीच बातचीत हुई और दोनों ने मनोज को रंग हाथ पकड़ने का प्लान बनाया।
फरवरी 2017 में मंडी की बबीता से किया धोखा
- रीटा, फिर अनु और बाद में प्रियंका की जिंदगी बर्बाद करने के बाद मनोज ने सावन गुप्ता बनकर मंडी की बबीता से धोखा किया।
- हालांकि बबीता पहले से शादीशुदा थी, लेकिन उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद घर बसाने के लिए शादी का फैसला लिया था।
- फरवरी 2017 में मनोज एक न्यूज पेपर में ऐड के माध्यम से बबीता तक पहुंचा और उससे शादी कर ली।
Share on Google Plus

Authored By Unknown

A blog scientist by the mind and a passionate blogger by heart ❤️. Fountainhead of ShoutMeLoud (Award winning blog), speaker at various international forums. Life motto: Live while you can! Teach And inspire while you could And Smile while you have the teeth.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment