मुंबई/कोलकाता. 'द कपिल शर्मा शो' से दूर चल रहे सुनील ग्रोवर गुरुवार को एक प्रमोशनल इवेंट में सनी लियोनी के साथ नजर आए। दरअसल, एक वेब ब्राउजर की ओर से गुरुवार को कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए आईपीएल मैच की लाइव कमेंटरी टेलीकास्ट की गई। सुनील और सनी यहां बतौर कमेंटेटर नजर आ रहे थे। दोनों ने इस दौरान ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया। मसलन, एक सीन में सुनील ग्रोवर फनी अंदाज में सनी के पैर छूते दिखाई दिए। सनी ने सुनील को सिखाया बेबी डॉल पर डांस...
- कमेंट्री के दौरान सनी लियोनी ने सुनील ग्रोवर को सॉन्ग 'बेबी डॉल' की कुछ डांसिंग स्टेप्स सिखाईं। वहीं शुक्रवार को बैसाखी का त्योहार था, इसलिए सुनील सनी को गिद्धा सिखाते भी नजर आए।
- सुनील और सनी की बातचीत काफी मजेदार थी। मसलन, जब सनी ने कहा कि उन्हें शाहरुख खान (कोलकाता नाइट राइडर्स के ओनर) और प्रिटी जिंटा (किंग्स इलेवन पंजाब की को-ओनर) दोनों ही पसंद हैं तो सुनील बोले-'यानी आज का मैच डिंपल और डिंपल के बीच है। अब देखना यह है कि जीत किसके डिंपल की होती है।"
- गौरतलब है कि शाहरुख और प्रिटी दोनों के ही गालों पर डिंपल पड़ते हैं।

कब से कपिल के शो से दूर हैं सुनील
- 16 मार्च को ऑस्ट्रेलिया टूर से लौटते वक्त कपिल ने चंदन प्रभाकर और सुनील ग्रोवर के साथ फ्लाइट में बदसलूकी की थी। ऐसा कहा जा रहा है कि कपिल ने नशे में दोनों को न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि हाथापाई भी की।
- इस झगड़े के बाद चंदन और सुनील कपिल के साथ काम नहीं कर रहे हैं। उनके सपोर्ट में अली असगर और सुगंधा मिश्रा भी शो की शूटिंग के लिए नहीं आए।
- इस झगड़े के बाद चंदन और सुनील कपिल के साथ काम नहीं कर रहे हैं। उनके सपोर्ट में अली असगर और सुगंधा मिश्रा भी शो की शूटिंग के लिए नहीं आए।

0 comments:
Post a Comment