अमेरिकन मॉडल कारमेन इलेक्ट्रा ने अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। उनका जन्म 20 अप्रैल, 1972 को यूएस में हुआ था। वे मॉडल के साथ ही टीवी एक्ट्रेस, हॉलीवुड एक्ट्रेस, सिंगर और फेमस डांसर भी हैं। उन्होंने 1990 में अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर की थी। उन्होंने 1991 में सिंगिंग शुरू की। उन्होंने पैस्ले पार्क रिकॉर्ड्स के साथ काम शुरू किया। 1995 में उन्होंने टीवी शो में अपना करियर शुरू किया। 1997 में उन्होंने प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाकर तहलका मचाया था। इसके बाद उन्होंने तीन बार और इसी मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। उन्होंने 'अमेरिकन वैम्पायर' और 'गुड बर्गर' फिल्म में काम किया। इसके अलावा उन्होंने 'सोल गुडी', 'परफ्यूम', 'रेंट कंट्रोल', 'अपडाउन गर्ल', 'मिस्टर 3000', 'डर्टी लव', 'डेट मूवी' सहित कई फिल्मों में काम किया। आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके देखिए कारमेन की फोटोज।
0 comments:
Post a Comment