इंटरनेशनल डेस्क.नॉर्थ कोरिया आज अपने संस्थापक किम इल-सुंग की 105वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर राजधानी प्योंगयांग में परेड का आयोजन किया गया, जहां तानाशाह किम जोंग-उन ने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया। परेड के दौरान एक मिसाइल ने दुनिया भर की मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।दुनिया की सबसे बड़ी मिसाइल का दावा...
- परेड में टैंकों और खतरनाक मिसाइलों के साथ अब तक की सबसे बड़ी मिसाइल भी दिखाई दी। नॉर्थ कोरियाई मीडिया ने इसे दुनिया की सबसे बड़ी मिसाइल बताया है।
- वहीं, साउथ कोरिया के मीडिया में एक्सपर्ट ने इसे नॉर्थ कोरिया का प्रोपेगैंडा बताते हुए कहा कि नॉर्थ कोरिया में इस तरह की किसी मिसाइल का टेस्ट नहीं किया गया है।
- बता दें कि हाल ही में रूस और उसके बाद चीन ने भी दुनिया की सबसे बड़ी न्यूक्लियर मिसाइल की फोटोज जारी की थीं।

तानाशाह ने अमेरिका को दी चेतावनी
- संस्थापक किम इल-सुंग के जन्मदिन को नॉर्थ कोरिया में 'डे ऑफ द सन' के नाम से संबोधित किया जाता है।
- इस मौके पर किम जोंग ने देश की जनता को भी संबोधित किया। उन्होंने अमेरिका को चेतावनी दी कि उनका देश जंग के लिए तैयार है। साथ ही कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र में उकसाने वाली कार्रवाई न करे वरना वो परमाणु हमले के साथ पलटवार करने के लिए तैयार है।
- उत्तर कोरिया के सैन्य अधिकारी चोइ रायोंग ही ने भी किम जोंग की बात दोहराते हुए कहा, ‘हम जंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और परमाणु हमले का जवाब उसी अंदाज में देंगे।’

कई दिनों से चल रही थीं तैयारियां
- सैनिक देश नॉर्थ कोरिया के संस्थापक किम इल सुंग की 105वीं सालगिरह के समारोह की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थीं।
- समारोह के लिए राजधानी प्योंगयांग की सड़कें चमचमा रही थीं। हजारों की संख्या में लोग सुबह से ही किम इल सुंग की फोटो वाले झंडे लिए हुए नजर आ रहे थे।
- तानाशाह किम जोंग उन ने परेड की सलामी ली। आमतौर पर दुनिया से कटे रहने वाले उत्तर कोरिया ने विदेशी मीडिया को भी इस समारोह को कवर करने के लिए बुलाया है।
- इस मौके पर उत्तर कोरिया ने पहली बार पनडुब्बी से छोड़ी जाने वाली मिसाइल का प्रदर्शन भी किया। ये मिसाइल परमाणु हथियार ले जा सकती है और लंबी दूरी तक मार कर सकती है।

0 comments:
Post a Comment