
नई दिल्ली. शनिवार को पांच राज्यों के चुनाव नतीजे सामने आए। सबसे ज्यादा चौंकाने वाले आंकड़े उत्तर प्रदेश के रहे। यहां तीन चौथाई बहुमत के साथ बीजेपी ने 15 साल बाद सत्ता में वापसी की। उसे 312 सीटें मिलीं। 37 साल बाद ऐसा हुआ जब इस राज्य में किसी पार्टी को 300+ सीटें मिलीं। उधर, उत्तराखंड में कांग्रेस नेता और सीएम हरीश रावत चुनाव हार गए। यहां भी बीजेपी बहुमत में आ गई। वहीं, पंजाब में बादलों की हैट्रिक नहीं बनी। कांग्रेस ने सत्ता में 10 साल बाद वापसी की। आखिरी चुनाव लड़ रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस को जिता दिया। गोवाऔर मणिपुर में हंग असेंबली बनती दिखी। बीजेपी और कांग्रेस, दोनों में से किसी को भी इस राज्य में बहुमत नहीं मिला। DainikBhaskar.com आपको बता रहा है, इन नतीजों में क्या है खास...
1) यूपी में बीजेपी की 32 साल में सबसे बड़ी जीत
- बीजेपी यूपी में 1985 से चुनाव लड़ रही है। पहले चुनाव में उसने यूपी में 16 सीटें जीती थीं। 2017 के चुनाव में बीजेपी ने 1991 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उसे 312 सीटें मिलीं।
- 2017 का आंकड़ा राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को 1991 में मिलीं 221 सीटों से भी कहीं ज्यादा है। वहीं, 2014 के लोकसभा चुनाव में वह 328 विधानसभा सीटों पर आगे थी। इस लहर को बीजेपी ने कायम रखा।
2) 37 साल बाद किसी पार्टी को 300+ सीटें
- पिछली बार 1980 में यूपी में कांग्रेस को 309 सीटें मिली थीं। अब 37 साल बाद ऐसा हुआ है कि किसी पार्टी को 300+ सीटें मिलीं हैं।
- यूपी में सबसे ज्यादा सीटें जीतने का रिकॉर्ड भी कांग्रेस के ही नाम है। उसने 1951 के पहले चुनाव में यूपी की 430 में से 388 सीटें जीती थीं।
3) किससे कितनी आगे बीजेपी?
- बीजेपी और अलायंस ने मिलकर 325 सीटें जीत लीं। इस लिहाज से वह सपा-कांग्रेस गठबंधन (54 सीटें) से 6 गुना ज्यादा और बीएसपी (19 सीटें) से 16 गुना ज्यादा सीटें ले आई।
यूपी में ऐसे हैं आंकड़े
पार्टी |
2012
विधानसभा
| वोट % |
2014 लोकसभा
80 सीटें
|
2017
विधानसभा
| वोट % |
एसपी | 224 | 29.2 | 5 | 47 | 22% |
बीएसपी | 80 | 25.9 | 0 | 19 | 22% |
बीजेपी+ | 47 | 15 | 73 | 325 | 40% |
कांग्रेस | 28 | 11.6 | 2 | 7 | 6% |
अन्य | 24 | 18.3 | 0 | 5 | 10% |
किसने क्या कहा?
1) मोदी
- मोदी ने ट्वीट में कहा, " यूपी की जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूं। बीजेपी की ये ऐतिहासिक जीत विकास और सुशासन की जीत है। काशी के सांसद के रूप में काशी की जनता का अटूट विश्वास और अपार प्रेम पाकर मैं आज अभिभूत हूं। काशी के लोगों को शत-शत नमन। उत्तराखंड की जीत बेहद खास है। देवभूमि के लोगों का आभार। मैं विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा पूरी तत्परता और कमर्ठता से लोगों की सेवा करेगी। 10 साल तक अकाली दल-बीजेपी की सरकार को सेवा का मौका देने के लिए पंजाब के लोगों का शुक्रिया।"
- मोदी ने ये भी कहा, "बीजेपी को मिले अभूतपूर्व सपोर्ट से अभिभूत हूं। युवाओं ने जमकर समर्थन दिया। मैं बीजेपी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को सैल्यूट करता हूं। उन्होंने बिना थके जमीनी स्तर पर काम किया और और लोगों का विश्वास जीता।"
- "अमित शाह, सभी पदाधिकारियों को पार्टी को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए धन्यवाद। हमारे वक्त का हर पल लोगों के हित और उनके कल्याण के लिए होगा। हमें 125 करोड़ भारतीयों की ताकत पर भरोसा है।"
- "अमित शाह, सभी पदाधिकारियों को पार्टी को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए धन्यवाद। हमारे वक्त का हर पल लोगों के हित और उनके कल्याण के लिए होगा। हमें 125 करोड़ भारतीयों की ताकत पर भरोसा है।"
2) अमित शाह
- अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रविवार को मोदी बीजेपी मुख्यालय आएंगे। चार राज्यों (यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर) में हमारी सरकार बनने जा रही है। कल पार्लियामेंटरी बोर्ड की बैठक के बाद इसपर फैसला लिया जाएगा।
3) अखिलेश यादव
- अखिलेश यादव ने कहा, ''जो समाजवादी पार्टी के साथ खड़े रहे मैं उनका धन्यवाद देता हूं। मुझे लगता है कि आने वाले समय में जो सरकार आएगी, वो समाजवादी सरकार से बेहतर काम करेगी।
- यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार शाम राज्यपाल से गवर्नर से मुलाकात कर इस्तीफा दे दिया। हालांकि, अगला सीएम चुने जाने तक वो केयर टेकर सीएम बने रहेंगे।
4) मायावती
- मायावती ने कहा, "चुनाव में बीएसपी को जनता ने नहीं, ईवीएम ने हराया। चुनाव रद्द होना चाहिए। ईवीएम में गड़बड़ी करके बीजेपी ने बहुमत हासिल किया है। मैं नरेंद्र मोदी और अमित शाह को चुनौती देती हूं कि वे चुनाव आयोग को इस बारे में बताएं। मैं चाहती हूं कि पुरानी व्यवस्था यानी बैलट पेपर से चुनाव कराए जाएं।"
- "बीजेपी ने कोई मुस्लिम कैंडिडेट खड़ा नहीं किया। इसके बावजूद उन्हें मुस्लिम इलाकों के पूरे वोट मिले। ये बात गले नहीं उतर रही। मुस्लिम समाज के लोग कह रहे हैं कि जब हमने बीजेपी को वोट ही नहीं दिया, तो उन्हें वोट कैसे पड़े।"
बाकी राज्यों का हाल
उत्तराखंड में भी बन रही है बीजेपी की सरकार
- उत्तराखंड में भी बीजेपी को बहुमत मिल चुका है। बीजेपी की सरकार बनाएगी।
पंजाब में:
- कांग्रेस को बहुमत मिला। अमरिंदर सिंह सरकार बनाएंगे।
गोवा में:
- यहां फिलहाल कांग्रेस को बढ़त है। लेकिन शाह ने कहा कि यहां बीजेपी की सरकार बनेगी।
मणिपुर में:
- बीजेपी-कांग्रेस में बराबरी का मुकाबला रहा। शाह ने कहा कि यहां भी बीजेपी की सरकार बनेगी।
इन नतीजों ने चौंकाया
- गोवा के सीएम लक्ष्मीकांत पार्सेकर और उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत चुनाव हार गए।
पंजाब
- यहां विधानसभा की 117 और लोकसभा की 13 सीटें हैं।
पार्टी |
2012
विधानसभा
| वोट % |
2014
लोकसभा
|
2017
विधानसभा
| वोट% |
अकाली | 56 | 34.7 | 4 | 15 | 25% |
आप | - | - | 4 | 20 | 24% |
बीजेपी | 12 | 7.2 | 2 | 3 | 5% |
कांग्रेस | 46 | 40.1 | 3 | 77 | 38% |
अन्य | 3 | 18 | - | 2 | 8% |
उत्तराखंड
- यहां विधानसभा की 70 और लोकसभा की 5 सीटें हैं।
पार्टी |
2012
विधानसभा
| वोट % |
2014
लोकसभा
|
2017
विधानसभा
| वोट% |
कांग्रेस | 32 | 33.8 | - | 11 | 34% |
बीजेपी | 31 | 31.1 | 5 | 57 | 46% |
बीएसपी | 3 | 12.2 | - | -- | 7% |
यूकेडीपी | 1 | 1.9 | - | -- | 0.7% |
अन्य | 3 | 12.3 | - | 2 | 12% |
गोवा
- यहां विधानसभा की 40 और लोकसभा 2 की सीटें हैं।
पार्टी | 2012 विधानसभा | वोट % |
2014
लोकसभा
|
2017
विधानसभा
| वोट% |
बीजेपी | 21 | 34.7 | 2 | 13 | 32% |
कांग्रेस | 9 | 30.8 | - | 17 | 28% |
एमएजी | 3 | 6.7 | - | 3 | 11% |
जीएफपी | 2 | 3.5 | - | 3 | 3.5% |
अन्य | 5 | 16.7 | - | 4 | 25% |
मणिपुर
- यहां विधानसभा की 60 और लोकसभा 2 की सीटें हैं।
पार्टी |
2012
विधानसभा
| वोट % |
2014
लोकसभा
|
2017
विधानसभा
| वोट% |
कांग्रेस | 42 | 42.4 | 2 | 27 | 35% |
तृणमूल | 7 | 17 | - | 1 | 1% |
बीजेपी | -- | -- | - | 21 | 36% |
एलजेपी | 1 | 0.6 | - | 1 | 2% |
अन्य | 1 | 24.1 | - | 10 | 26% |
0 comments:
Post a Comment