उज्जैन/इंदौर।कालिदास अकादमी में शनिवार रात कैशलेस थीम पर हुए 47वें अभा टेपा सम्मेलन में धारावाहिक भाबीजी घर पर हैं... में दरोगा हप्पू सिंह का किरदार निभाने वाले हास्य अभिनेता योगेश त्रिपाठी ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। हप्पू सिंह पर मुकदमा भी चलाया गया। इस दौरान उन्होंने हप्पूसिंह बनने की कहानी बताई। बेटा जैसा पैदा किया वैसा कब दिखेगा...
- टेपा सम्मेलन में रात साढ़े 11 बजे योगेश त्रिपाठी मंच पर श्रोताओं से फोन कट स्टाइल में रूबरू हुए। उन्हें राधा-लाला अमरनाथ स्मृति हास्य-व्यंग्य टेपा सम्मान से नवाजा गया।
- देररात तक चले सम्मेलन में योगेश त्रिपाठी और कवियों ने मोदी आैर राहुल, कैशलेस पर हास्य-व्यंग्य रचनाएं सुनाई।
- त्रिपाठी ने बताया कि भाबीजी घर पर हैं सीरियल के दौरान बेक स्टेज पर भी हंसी का माहौल रहता है।
- एक बार रिहर्सल के दौरान ही अंगूरी भाभी ने बमों की लड़ी उनके पीछे बांध दी थी। जो शॉट से पहले ही फूट गई।
- हप्पू सिंह के किरदार पर उन्होंने कहा कि ऐसा किरदार केवल नाटकों में ही होना चाहिए, रियल लाइफ में नहीं।
- चंपू कैरेक्टर करने पर योगेश ने कहा कि मेरे माता-पिता भी कहते हैं कि बेटा जैसा तूझे पैदा किया, वैसे गेटअप में तू टीवी पर कब नजर आएगा।
आसान नहीं था हप्पू सिंह तक का सफर
- हप्पूसिंह का वास्तविक नाम योगेश त्रिपाठी है और वो यूपी के झांसी के राठ कस्बे के रहने वाले हैं।
- उनके परिवार में सभी टीचिंग के प्रोफेशन में हैं। योगेश ने भी बीएससी मैथमैटिक्स से किया है।
- परिवार में पढ़ाई के माहौल के बाद भी योगेश को हमेशा से एक्टिंग पसंद रही। इसलिए उन्होंने घर की मर्जी के खिलाफ जाकर इस फील्ड को चुना।
- योगेस अपनी पढ़ाई पूरी कर लखनऊ पहुंचे और यहां थिएटर में काम करना शुरू किया। यहां से वे 2005 में मुंबई आ गए।
- यहां करीब दो सालों तक स्ट्रगल करते रहे, लेकिन कुछ काम नहीं मिला। इसके बावजूद वे लगातार ऑडिशन देते रहे।
क्लोरोमिंट से शुरू हुआ टीवी का सफर
- मुंबई में दो साल स्ट्रगल के बाद योगेश को 'क्लोरोमिंट' का ऐड मिला, जो काफी पॉपुलर हुआ।
- इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई एड किए। वे अब तक 50 ऐड ज्यादा एड कर चुके हैं।
- एड के दौरान ही उन्हें एक बड़ा ब्रेक टीवी सीरियल 'FIR' से मिला। इसमें उन्हें फनी डॉक्टर का रोल दिया गया।
- शो में लोगों ने उनकी एक्टिंग का खूब पसंद किया, जिसके बाद प्रोडक्शन हाउस ने उनके साथ अन्य आने वाले सीरियल के लिए एग्रीमेंट किया।
- FIR के खत्म होने के बाद प्रोडक्शन हाउस ने 'भाबीजी घर पर हैं' में काम करना शुरू किया। जिसमें योगेश को हप्पू सिंह का रोल दिया गया।
- इसमें हप्पू सिंह का डायलॉग 'तुम तो बहुत बड़ी चिरांद हो यार, अरे दादा, लाओ कछु न्यौछावर कर देयो' काफी मशहूर है।
परिवार नहीं चाहता था एक्टिंग करे
- योगेश के पिता इस बात से पहले नाखुश थे कि वे एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहता है।
- वे चाहते थे कि योगेश घर के बाकी मेंबर्स की तरह टीचिंग में करियर बनाए। लेकिन योगेश को यह मंजूर नहीं था।
- एक्टिंग में कॅरियर के इस मुकाम पर पहुंचने के बाद अब परिवार भी काफी खुश है। साथ ही शहरवासी भी उनकी एक्टिंग को खूब एंज्वाय कर रहे हैं।
0 comments:
Post a Comment