IND-AUS: सीरीज जीतने से 87 रन दूर है टीम इंडिया, तीसरे दिन गिरे 14 विकेट

ind vs aus 4th test day 3, sports news in hindi, sports news

धर्मशाला. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट का तीसरा दिन पूरी तरह मेजबान टीम के नाम पर रहा। भारत ने दूसरी इनिंग में ऑस्ट्रेलिया को 137 रन पर ऑलआउट कर दिया। मेजबान को जीत के लिए दूसरी इनिंग में 106 रन का टारगेट मिला। इसका पीछा करते हुए टीम इंडिया ने स्टम्प्स तक बिना विकेट खोए 19 रन भी बना लिए। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। भारत सीरीज जीतने से 87 रन दूर है। लोकेश राहुल (13) और मुरली विजय (6) क्रीज पर हैं। तीसरे दिन 14 विकेट गिरे। ये है मैच समरी...
ऑस्ट्रेलिया पहली इनिंग300 रन
भारत पहली इनिंग332 रन (32 रन की लीड)
ऑस्ट्रेलिया दूसरी इनिंग137 रन
भारत दूसरी इनिंग19/0 (106 रन का टारगेट)
इस तरह गिरे 14 विकेट
- भारत ने तीसरे दिन 248/6 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। 332 के स्कोर तक उसके बाकी 4 विकेट गिर गए।
- दूसरी इनिंग में बैटिंग के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया के 54 ओवर में ही सभी 10 विकेट गिर गए।
कैसी रही ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग
- दूसरी इनिंग में ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 10 रन के स्कोर पर ही उसका पहला विकेट गिर गया। इसके बाद 31 रन तक आते-आते दो विकेट और गिर गए।
- हैंड्सकॉम्ब और मैक्सवेल ने चौथे विकेट के लिए 56 रन जोड़कर टीम को मुश्किल से निकालने की कोशिश की। लेकिन हैंड्सकॉम्ब के आउट होते ही मेहमान टीम की उम्मीद खत्म हो गई।
- इसके बाद तो थोड़ी-थोड़ी देर में लगातार विकेट गिरते रहे। दूसरे सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी इनिंग शुरू की और सेशन खत्म होते तक 25.3 ओवर में 92 रन पर उसके 5 विकेट गिर चुके थे।
- टी के बाद आखिरी के 5 बैट्समैन 45 रन और जोड़कर आउट हो गए। पूरी टीम दूसरी इनिंग में 53.5 ओवर में 137 रन पर सिमट गई।
- मेहमान टीम के लिए दूसरी इनिंग में मैक्सवेल (45) और मैथ्यू वेड (25*) हाईएस्ट स्कोरर रहे। इसके अलावा हैंड्सकॉम्ब ने 18 और स्मिथ ने 17 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के छह बैट्समैन ने मिलकर केवल 15 रन ही बनाए।
- टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा ने 3/24, आर. अश्विन ने 3/29 और उमेश यादव ने 3/29 विकेट लिए। इसके अलावा एक विकेट भुवनेश्वर कुमार को मिला।
- तीसरे दिन भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने ऑलराउंडर परफॉर्मेंस दी, पहले तो उन्होंने बैटिंग करते हुए 63 रन बनाए। इसके बाद बॉलिंग करते हुए तीन विकेट भी ले लिए।
दूसरी इनिंग में ऐसे आउट हुए ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स
- दूसरी इनिंग में और 3.1 ओवर में ही वॉर्नर (6) के रूप में टीम को पहला झटका लग गया। उमेश की बॉल पर साहा ने उनका कैच ले लिया।
- इससे एक ओवर पहले ही 2.2 ओवर में डेविड वॉर्नर को जीवनदान मिला, जब भुवनेश्वर कुमार की बॉल पर करुण नायर ने स्लिप में उनका कैच छोड़ा था।
- पहली इनिंग में भी करुण नायर ने भुवनेश्वर की बॉल पर ही स्लिप में वॉर्नर का कैच छोड़ा था। तब उन्होंने फिफ्टी लगाई थी हालांकि इस बार वे जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए।
- दूसरा विकेट 31 रन के स्कार पर कप्तान स्टीव स्मिथ (17) का रहा। वे 8.3 ओवर में भुवनेश्वर कुमार की बॉल पर बोल्ड हो गए।
- 31 के स्कोर पर ही मेहमान टीम को तीसरा झटका भी लग गया। जब 9.2 ओवर में उमेश यादव ने मैट रेनशॉ (8) को साहा के हाथों कैच करा दिया।
- चौथे विकेट के लिए भारतीय टीम को थोड़ा इंतजार करना पड़ा। 24.3 ओवर में अश्विन ने पीटर हैंड्सकॉम्ब (18) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया।
- अगले ही ओवर में ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिर गया। इस बार रवींद्र जडेजा ने शॉन मार्श (1) को पुजारा के हाथों कैच करा दिया।
- टी टाइम के ठीक बाद आर. अश्विन ने कंगारू टीम को छठा झटका देते हुए ग्लैन मैक्सवेल (45) को lbw आउट कर दिया।
- सातवां विकेट रवींद्र जडेजा को मिला। 47.4 ओवर में उन्होंने पैट कमिंस (12) को रहाणे के हाथों कैच करा दिया।
- आठवां विकेट स्टीव ओकीफे (0) का रहा। उन्हें जडेजा ने पुजारा के हाथों कैच करा दिया।
- नौवां विकेट नाथन लियोन (0) का रहा, वे उमेश यादव की बॉल पर मुरली विजय को कैच दे बैठे।
ऐसी रही थी भारत की पहली इनिंग
- लोकेश राहुल (60), चेतेश्वर पुजारा (57) और रवींद्र जडेजा (63) की शानदार फिफ्टी की मदद से भारत ने पहली इनिंग में 332 रन बनाए।
- भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 46, रिद्धिमान साहा ने 31 और रविचंद्रन अश्विन ने 30 रन की इनिंग खेली।
- ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने 5 तो कमिंस ने 3 विकेट लिए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने फर्स्ट इनिंग में 300 रन बनाए थे।
तीसरे दिन ऐसे गिरे भारत के विकेट
- मैच के तीसरे दिन भारत ने 248/6 रन से आगे खेलना शुरू किया। एक वक्त पर टीम का स्कोर 317/6 रन था। लेकिन इसके बाद 318 रन तक आते-आते तीन विकेट गिर गए।
- सोमवार को रवींद्र जडेजा सबसे पहले आउट हुए। 112.1 ओवर में वे पैट कमिंस की बॉल पर बोल्ड हो गए। इस वक्त टीम का स्कोर 317/7 रन था।
- अगला विकेट एक रन बाद गिर गया। नए बैट्समैन के रूप में आए भुवनेश्वर कुमार (0) कीफे की बॉल पर स्टीव स्मिथ को कैच दे बैठे।
- इसी स्कोर पर सेट बैट्समैन साहा (31) भी आउट हो गए। कमिंस की बॉल पर स्लिप में स्मिथ ने गजब का कैच लेकर उन्हें पवेलियन भेज दिया। अब स्कोर 318/9 हो चुका था।
- भारत का आखिरी विकेट 332 के स्कोर पर 118.1 ओवर में गिरा। जब लियोन की बॉल पर कुलदीप यादव (7) को हेजलवुड ने कैच कर लिया।
- मैच के दूसरे दिन स्टम्प्स तक भारत का स्कोर 248/6 रन था, तीसरे दिन बाकी के 4 विकेट 84 रन जोड़कर आउट हो गए।
- पहली इनिंग में ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन 5/92, पैट कमिंस ने 3/94, जोश हेजलवुड 1/51 और स्टीव ओकीफे ने 1/75 विकेट लिया।
जडेजा ने लगाई फिफ्टी
- मैच के तीसरे दिन भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने टेस्ट करियर की 7वीं फिफ्टी लगाई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये उनकी दूसरी फिफ्टी रही।
- जडेजा 95 बॉल पर 63 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के भी मारे। उन्होंने अपनी फिफ्टी 83 बॉल पर पूरी की थी।
- अपनी इनिंग में 12वां रन बनाते ही जडेजा ने टेस्ट करियर में अपने 1 हजार रन भी पूरे कर लिए।
- आउट होने से पहले रिद्धिमान साहा के साथ मिलकर उन्होंने 7th विकेट के लिए 30 ओवर में 96 रन की पार्टनरशिप की।
साहा ने पूरे किए 1 हजार टेस्ट रन
- इस मैच में 18वां रन बनाते ही रिद्धिमान साहा ने टेस्ट करियर में अपने 1000 रन पूरे कर लिए।
- ये मुकाम उन्होंने 25 मैचों में 37 इनिंग खेलने के बाद हासिल किया।

Share on Google Plus

Authored By Unknown

A blog scientist by the mind and a passionate blogger by heart ❤️. Fountainhead of ShoutMeLoud (Award winning blog), speaker at various international forums. Life motto: Live while you can! Teach And inspire while you could And Smile while you have the teeth.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment