जीत के बाद टीम इंडिया को आईसीसी ने दिए 65 करोड़ रुपए, पास ही रहेगा गदा

ICC gave 10 lakh dollars and mace to team India for test ranking, sports news in hindi, sports news

स्पोर्ट्स डेेस्क.ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से टेस्ट सीरीज हराने के बाद आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया नंबर-1 पर काबिज है। लगातार अप्रेल तक नंबर-1 नबे रहने के लिए आईसीसी ने टीम इंडिया को 10 लाख डॉलर (लगभग 65 करोड़ रुपए) और गदा दिया है। हर देश से जीत चुकी है टेस्ट सीरीज...
- टीम इंडिया को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले तय समय सीमा तक नंबर वन बने रहने के लिए सिर्फ एक टेस्ट जीतने की जरूरत थी। सीरीज से पहले भी टीम नंबर एक टीम थी लेकिन आस्ट्रेलिया से चार टेस्टों की सीरीज 2-1 से जीतने के बाद उसकी रैंकिंग बरकरार है।
- भारतीय टीम फिलहाल सभी देशों के खिलाफ सीरीज जीत चुकी है और वह इस मामले में आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की बराबरी पर पहुंच गई है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी की ओर से मैच के बाद यहां धर्मशाला में चेक और गदा दिया गया।

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर अब दोस्त नहीं, कोई उकसाएगा तो जवाब जरूर देंगे: विराट


test, sports news in hindi, sports news

धर्मशाला. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को यहां खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में 8 विकेट से हरा दिया। 4 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत ली। इस मैच के दौरान कई बार ऐसा हुआ जब दोनों टीमों के प्लेयर्स के बीच अग्रेशन देखने को मिला। जीत के बाद विराट कोहली ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स अब दोस्त नहीं रहे। अब सब बदल गया है। कोई उकसाएगा तो हम जवाब जरूर देंगे। उधर, स्टीव स्मिथ ने मुरली विजय पर किए आपत्तिजनक कमेंट्स पर माफी मांग ली है। कोहली ने कहा- अब सब कुछ बदल गया...
- मैच के बाद एक ऑस्ट्रेलिया जर्नलिस्ट ने कोहली से पूछा कि क्या वे स्मिथ और उनकी टीम के साथ मैदान के बाहर दोस्ती जारी रखेंगे। इस पर कोहली ने कहा- "नहीं, अब सब पहले की तरह नहीं रहा। मैं भी पहले ऐसा ही सोचता था पर अब सब बदल गया है। जैसा कि पहले कहता था कि यह मैच की गर्मी है आप कॉम्पिटिटिव बने रहना चाहते हैं, पर मैं गलत साबित हुआ। पहले टेस्ट के बाद जो मैंने कहा था, उस पर मैं पूरी तरह गलत साबित हुआ हूं और आप मुझे आगे यह कहते नहीं सुनेंगे।"
- "हम टॉप पर रहें या ना रहें, अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम तुरंत उसे जवाब देंगे। कई लोग इसे हजम नहीं कर पाते लेकिन हम चीजों को अच्छी तरह समझते हैं और हम जवाब भी अच्छी तरह देते हैं।"
- सीरीज जीतने के बारे में कोहली ने कहा, "यह बहुत ही शानदार रही। अब तक की यह हमारी सबसे अच्छी सीरीज जीत रही। आज हम टॉप पर हैं। एक कप्तान के तौर पर इस एचीवमेंट पर गर्व है।"
- "मुझे लगा था कि इंग्लैंड सीरीज बहुत चैलेजिंग होगी, लेकिन जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने हमें टक्कर दी, वह मजेदार रहा। हमारे खिलाड़ी भी उनका सामना करने के लिए खुद मेहनत करते रहे। पूरी टीम ने इस सीरीज में शानदार परफॉर्मेंस दिखाया। रहाणे ने टीम की बखूबी लीडरशिप की।"
स्टीव स्मिथ ने माफी मांगी, मुरली विजय पर भद्दा कमेंट करने का था आरोप
- आखिरी टेस्ट के दौरान सोमवार को यह कहा गया कि स्टीव स्मिथ ने ड्रेसिंग रूम से मुरली विजय पर आपत्तिजनक कमेंट किया। हालांकि मैच के बाद मंगलवार को स्मिथ ने अपने कमेंट पर माफी मांग ली।
- उन्होंने कहा- "उस दौरान मैं कुछ बोल रहा था। गलती से मेरे इमोशंस बाहर गए। इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।"
- वाकया मुरली विजय के कैच पकड़ने से जुड़ा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी इनिंग के 54वें ओवर की तीसरी गेंद पर हेजलवुड का सेकंड स्लिप पर कैच उछला। वहां, मुरली फील्डिंग कर रहे थे।
- मुरली ने कैच किया और तेजी से ड्रेसिंग रूम की दौड़ पड़े कि ऑस्ट्रेलियाई पारी खत्म हो गई और उन्हें जल्दी पैडिंग करके ओपनिंग करने आना है।
- इसी बीच हेजलवुड ने डीआरएस ले लिया। थर्ड अंपायर ने हेजलवुड के फेवर में फैसला सुनाया। रीप्ले में ऐसा लगा था कि बॉल विजय के हाथों में पहुंचने से पहले जमीन को छू गई थी।
- उसी वक्त ड्रेसिंग रूम में बैठे स्मिथ कुछ कहते दिखे। स्मिथ का यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया।
जडेजा-अश्विन से भिड़े ऑस्ट्रेलियाई बैट्समैन, मैक्सवेल के आउट होने पर हुआ विवाद
- इससे पहले मैच के तीसरे दिन 32.3 ओवर में अश्विन की बॉल पर ग्लेन मैक्सवेल LBW आउट हुए। फील्ड अंपायर ने भी उन्हें आउट दिया, लेकिन मैक्सवेल ने DRS ले लिया।
- थर्ड अंपायर ने भी जब उन्हें आउट दिया तो मैक्सवेल पवेलियन की ओर जाने लगे। इससे गुस्साए मैथ्यू वेड ने वहां खड़े रवींद्र जडेजा से हाथापाई करने की कोशिश की।
- वेड को देख अश्विन ने मामले में बीच-बचाव किया। हालांकि, जडेजा भी वेड से काफी बहस कर चुके थे।
- भड़के वेड क्रीज पर लौट गए और वहां भी मुरली विजय और करुण नायर से अग्रेसिव तरीके से बात करने लगे।

ICC gave 10 lakh dollars and mace to team India for test ranking, sports news in hindi, sports news
Share on Google Plus

Authored By Unknown

A blog scientist by the mind and a passionate blogger by heart ❤️. Fountainhead of ShoutMeLoud (Award winning blog), speaker at various international forums. Life motto: Live while you can! Teach And inspire while you could And Smile while you have the teeth.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment