हॉरर फिल्म से फेमस हुई थी ये एक्ट्रेस, अंडरवर्ल्ड से फोन आए तो छोड़ा इंडिया!

Veerana Fame Actress Jasmine

मुंबई.रामसे ब्रदर्स ने 1988 में हॉरर मूवी 'वीराना' बनाई थी। इस फिल्म से एक्ट्रेस जैस्मिन फेमस हो गईं। कहा जाता है कि जैस्मिन के पास अंडरवर्ल्ड से फोन आने लगे थे। कई अंडरवर्ल्ड डॉन उनसे गलत नीयत से मिलना चाहते थे। इसी वजह से परेशान होकर जैस्मिन ने देश ही छोड़ दिया! कौन थीं जैस्मिन, अभी कहां हैं...

- प्रोड्यूसर-डायरेक्टर एनडी कोठारी ने 1979 में आई मूवी ‘सरकारी मेहमान’ में जैस्मिन को इंट्रोड्यूस किया था। इस मूवी में विनोद खन्ना और अमजद खान भी थे। म्यूजिक रवीन्द्र जैन ने दिया था।
- कोठारी ने ही इसके बाद 1984 में ‘डायवोर्स’ बनाई। इसमें विजयेंद्र घाटगे, शर्मिला टैगोर और गिरीश कर्नाड थे। इसमें भी जैस्मिन को रोल मिला था।
- हालांकि, जैस्मिन 1988 में हॉरर मूवी ‘वीराना’ से ही फेमस हुई थीं। इस मूवी के लिए रामसे ब्रदर्स बतौर लीड एक्ट्रेस अलग चेहरा चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने महज दो मूवी में एक्टिंग का एक्सपीरियंस रखने वाली जैस्मिन को कास्ट किया।
अब कहां हैं जैस्मिन, ‘वीराना’ के रिलीज होने पर क्या हुआ?
- बताया जाता है कि इस मूवी के आने के बाद जैस्मिन अंडरवर्ल्ड के फोन कॉल्स से काफी परेशान हो गईं। इस वजह से उन्होंने आगे किसी मूवी में काम नहीं किया। 'वीराना' ही उनकी आखिरी फिल्म थी। इसके बाद जैस्मिन अमेरिका चली गईं। वहां उन्होंने किसी से शादी कर ली।
- यह भी कहा जाता है कि 1988 के बाद जैस्मिन जॉर्डन में जाकर बस गईं।
- कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि शायद जैस्मिन अब जिंदा ही न हों।
नाम को लेकर सस्पेंस
- 1979 में बॉलीवुड में ब्रेक मिलने से पहले जैस्मिन क्या करती थीं और कहां रहती थीं, इस बारे में भी पुख्ता जानकारी नहीं है।
- कहा जाता है कि उनका पूरा नाम जैस्मिन भाटिया है। कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें जैस्मिन धुन्ना भी बताया गया है।


Veerana Fame Actress Jasmine

Veerana Fame Actress Jasmine

Veerana Fame Actress Jasmine
Veerana Fame Actress Jasmine

Veerana Fame Actress Jasmine


Share on Google Plus

Authored By Unknown

A blog scientist by the mind and a passionate blogger by heart ❤️. Fountainhead of ShoutMeLoud (Award winning blog), speaker at various international forums. Life motto: Live while you can! Teach And inspire while you could And Smile while you have the teeth.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment