बाबा ने कथा के बहाने किया रेप, महिला के साथ वीडियो वायरल


बल्लभगढ़ (हरियाणा). एक महिला ने कथावाचक बताने वाले एक व्यक्ति पर सम्मोहित कर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस बीच, विक्टिम महिला के साथ आरोपी का एक वीडियो भी वाइरल हो गया है। पति और बच्चों को मरवाने की देता था धमकी...

- विक्टिम महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अगस्त 2016 में उसने कथावाचक ललितानंद से अपने घर में भागवत कथा कराई थी। इस दौरान ललितानंद ने उसे सम्मोहित कर उसके साथ रेप किया।
- रेप के बाद आरोपी ने उसके पति-बच्चों को मरवाने की धमकी देकर उससे चुप रहने को कहा। इसी वजह से वह इतने समय तक शांत रही।
- महिला का आरोप है कि करीब दो-तीन महीने बाद ही ललितानंद ने उसके पति को घर से बाहर निकाल दिया था और फिर वह वहीं रहने लगा था। इस दौरान शराब के नशे वह उसकी पिटाई भी करता रहा।

महिला से हड़प लिए 10 लाख रुपए के जेवर
- महिला ने ललितानंद पर करीब 10 लाख रुपए के जेवर व रुपए हड़पने का भी आरोप लगाया है।
- महिला ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने पहले आरोपी ललितानंद फरार हो गया।
- शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने मंगलवार देर शाम को FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
- बल्लभगढ़ महिला थाना इंचार्ज आशा रानी ने बताया कि आरोपी का जो पता बताया गया था, वह वहां नहीं मिला। उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
Share on Google Plus

Authored By Unknown

A blog scientist by the mind and a passionate blogger by heart ❤️. Fountainhead of ShoutMeLoud (Award winning blog), speaker at various international forums. Life motto: Live while you can! Teach And inspire while you could And Smile while you have the teeth.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment