नई दिल्ली. जाट आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों को दिल्ली में दाखिल होने से रोकने के लिए पुलिस ने थ्री-लेवल सिक्युरिटी सर्किल तैयार किया है। दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। रविवार रात 11:30 बजे से से नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुड़गांव में मेट्रो सर्विस बंद हो जाएगी। दिल्ली के कई रास्तों को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के फतेहाबाद में ओवरलोडेड ट्रैक्टर को रोकने पर लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। इसमें डीएसपी घायल हो गए। रात से ट्रैक्टर, प्राइवेट बसों की एंट्री बंद...
स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ऑपरेशंस) दीपेंद्र पाठक ने बताया कि लॉ एंड ऑर्डर को ध्यान में रखते हुए पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। दिल्ली में कहीं भी किसी भी शख्स को प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं है। धारा 144 को नजरअंदाज करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- पाठक ने बताया कि नई दिल्ली और लुटियन जोन में ट्रैफिक पर पाबंदियां रहेंगी। यहां काम करने वालों और यहां जाने की ठोस वजह बताने वालों को ही गाड़ी के साथ एंट्री की इजाजत होगी। जिन स्टूडेंट्स का एग्जाम है उनके आईडी कार्ड देखकर उन्हें जाने दिया जाएगा।
- दिल्ली के बॉर्डर पर पैरामिलिट्री फोर्स की 124 कंपनियां और लोकल पुलिस को तैनात किया जाएगा।
- 19 मार्च की रात से दिल्ली के अंदर किसी भी ट्रैक्टर और प्राइवेट बसों को एंट्री की इजाजत नहीं दी जाएगी।
- बता दें कि जाटों को नौकरियों में रिजर्वेशन देने की मांग कर रही जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने 20 मार्च को संसद का घेराव करने और हाईवेज पर चक्काजाम करने का एलान किया है।

सेंट्रल दिल्ली के 12 स्टेशन अगले ऑर्डर तक बंद
- जाट आंदोलन को देखते हुए सोमवार को दिल्ली बार्डर से बाहर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुड़गांव में मेट्रो नहीं चलाई जाएगी।
- दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के एक आॅफिसर ने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपील पर रविवार रात 11:30 बजे से मेट्रो सर्विस सिर्फ दिल्ली में ही रहेगी।
- इसके अलावा सेंट्रल सेक्रेटेरियट, पटेल चौक और राजीव चौक समेत सेंट्रल दिल्ली के 12 मेट्रो स्टेशन रविवार रात 8 बजे से अगले ऑर्डर तक बंद रहेंगे।
- इस इंटरिम अरेंजमेंट के तहत येलो लाइन पर गुड़गांव, ब्लू लाइन पर नोएडा, गाजियाबाद और वॉयलेट लाइन पर फरीदाबाद से मेट्रो ऑपरेशन बंद रहेगा।
- सेंट्रल दिल्ली के राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटरिएट, उद्योग भवन, लोककल्याण मार्ग, जनपथ, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, आरके आश्रम मार्ग, प्रगति मैदान, खान मार्केट और शिवाजी स्टेडियम बंद रहेंगे। हालांकि, इन स्टेशनों से इंटरचेंज फैसिलिटी बहाल रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी
#इन प्वाइंट्स पर रविवार सुबह 11 बजे से आवाजाही बंद रहेगी
1- रिंग रोड से सेंट मार्टिन मार्ग
2- अमृता शेरगिल रोड से लोधी रोड
3- मैक्स मुलर मार्ग से लोधी रोड
4- आर्क बिशप मार्ग से लोधी रोड
5- पंचकुइया रोड (मंदिर मार्ग, आर.के.आश्रम मार्ग और हॉस्पिटल रोड छोड़कर)।

#इन रास्तों पर रविवार रात 8 बजे से आवाजाही बंद रहेगी
1- कमाल अतातुर्क से रेस कोर्स मेट्रो स्टेशन से पंचशील मार्ग, नीति मार्ग
2- सफदरजंग रोड पर अरविंदो चौक से जेकेपी गोल चक्कर
3- कौटिल्य मार्ग पर सम्राट गोल चक्कर से नीति मार्ग और कौटिल्य टी-प्वाइंट
4- तीन मूर्ति से गोले मेथी रोड
5- जाकिर हुसैन रोड पर निजामुद्दीन से इंडिया गेट के बीच किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं होगी।

16 जिलों में इंटरनेट फैसिलिटी बंद
- अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के दिल्ली में संसद घेराव को देखते हुए हरियाणा में हाईअलर्ट कर दिया गया है।
- कई संवेदनशील जिलों में सेना भी बुला ली गई है। राजय के 16 जिलों में इंटरनेट सर्विस बंद कर धारा-144 लगा दी गई है

0 comments:
Post a Comment