IND-AUS: ऑस्ट्रेलिया 300 पर ऑलआउट, डेब्यू मैच में कुलदीप ने लिया चार विकेट

ind vs aus 4th test, sports news in hindi, sports news

धर्मशाला. डेब्यू मैच खेल रहे कुलदीप यादव (4/68 विकेट) की शानदार परफॉर्मेंस के बाद भारत ने चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को पहली इनिंग में 300 रन पर ऑलआउट कर दिया। मेहमान टीम के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने सेन्चुरी तो वहीं वॉर्नर और वेड ने फिफ्टी लगाई। जवाब में पहले दिन स्टम्प्स तक भारत ने एक ओवर में कोई रन नहीं बनाया था। लोकेश राहुल और मुरली विजय क्रीज पर थे। कैसा रहा पहले दिन का खेल...

 ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया।
- कंगारू टीम की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही, दूसरे ही ओवर में 10 रन के कुल स्कोर पर मैट रेनशॉ आउट हो गए।
- इसके बाद वॉर्नर और स्मिथ ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 134 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संभाल लिया।
- पहला सेशन खत्म होने तक मेहमान टीम बहुत मजबूत स्थिति में थी, लंच तक उसका स्कोर 131 रन था और केवल 1 विकेट गिरा था।
- लेकिन दूसरे सेशन में मैच पूरी तरह पलट गया। इस दौरान मेहमान टीम ने केवल 77 रन बनाए और 5 विकेट गंवा दिए। टी तक उसका स्कोर 61 ओवर में 208/6 रन हो गया था।
- इसके बाद तीसरे और आखिरी सेशन में ऑस्ट्रेलिया के बाकी 3 विकेट 92 रन जोड़कर पवेलियन लौट गए। पूरी टीम पहली इनिंग में 88.3 ओवर में ऑलआउट हो गई
- भारत की ओर से कुलदीप ने 4, उमेश ने 2 तो वहीं अश्विन, जडेजा और भुवनेश्वर ने 1-1 विकेट लिया।
कैसे आउट हुए ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर
- ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। मैच की पहली ही बॉल पर डेविड वॉर्नर को जीवनदान मिला, जब भुवनेश्वर कुमार की बॉल पर स्लिप में करुण नायर ने उनका कैच छोड़ दिया।
- पहले ओवर में डेविड वॉर्नर को मिले जीवनदान की भरपाई अगले ही ओवर में उमेश यादव ने पूरी कर दी। दूसरे ओवर की चौथी बॉल पर यादव ने मेट रेनशॉ (1) को बोल्ड कर दिया। इस वक्त टीम का स्कोर 10 रन था।
- दूसरे विकेट के लिए भारतीय बॉलर्स को लंबा इंतजार करना पड़ा। अगला विकेट 34.1 ओवर में गिरा, जब कुलदीप यादव ने डेविड वॉर्नर (56) को रहाणे के हाथों कैच कराया।
- ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट 37.4 ओवर में गिरा, जब उमेश यादव ने नए बैट्समैन के तौर पर आए शॉन मार्श (4) को साहा के हाथों कैच करा दिया।
- इसके बाद चौथा विकेट भी जल्द ही गिर गया, जब 44.5 ओवर में कुलदीप ने हैंड्सकॉम्ब (8) को बोल्ड कर दिया। इस वक्त टीम का स्कोर 168/4 रन था।
- 10 रन बाद ही ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट भी गिर गया। जब कुलदीप यादव ने 48.6 ओवर में मैक्सवेल (8) को बोल्ड कर दिया।
- छठा विकेट अश्विन को मिला। 59.5 ओवर में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को रहाणे के हाथों कैच करा दिया।
- 245 रन पर ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा, जब कुलदीप ने अपनी ही बॉल पर पेट कमिंस (21) को कैच कर लिया।
- आठवां विकेट स्टीव ओकीफे का रहा। टीम का स्कोर जब 269 रन था, तब वे रन आउट हो गए।
- रवींद्र जडेजा ने 87.4 ओवर में मैथ्यू वेड (57) को बोल्ड कर मेहमान टीम को नौवां झटका दिया।
डेब्यू मैच में छा गए कुलदीप

- इस मैच में चोटिल विराट की जगह चाइनामैन बॉलर और ऑलराउंडर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया और डेब्यू मैच में ही उन्होंने कमाल कर दिया।
- मैच के पहले ही दिन कुलदीप ने 68/4 विकेट ले लिए। इस दौरान उन्होंने डेविड वॉर्नर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल और पेट कमिंस को आउट किया।
अश्विन ने तोड़ा डेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड
- आर. अश्विन एक क्रिकेट सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं।
- ये कामयाबी उन्होंने स्टीव स्मिथ का विकेट लेकर हासिल की। ये इस सीजन (2016-17) का उनका 79th विकेट था।
- इससे पहले ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन (78 विकेट) के नाम पर था, जिन्होंने साल 2007-08 में इतने विकेट लिए थे।
स्मिथ ने लगाई सेन्चुरी
- इस मैच में स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर की 20वीं सेन्चुरी लगाई। वहीं इस सीरीज में ये उनकी तीसरी सेन्चुरी रही।
- वे 173 बॉल पर 111 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी इनिंग में उन्होंने 14 चौके भी लगाए।
- स्टीव स्मिथ ने डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 134 रन की पार्टनरशिप की थी।
- इस सेन्चुरी को लगाते ही स्मिथ बतौर कप्तान भारत के खिलाफ भारत में तीन टेस्ट सेन्चुरी लगाने वाले दूसरे विदेशी कप्तान बन गए हैं।
- उनसे पहले एलिस्टर कुक ने साल 2012-13 में भारत दौरे पर तीन सेन्चुरी लगाई थी।
वॉर्नर और वेड ने लगाई फिफ्टी
- पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद डेविड वॉर्नर ने स्टीव स्मिथ के साथ टीम की इनिंग को संभाल लिया।
- डेविड वॉर्नर इस मैच में टेस्ट करियर की 24वीं और भारत के खिलाफ 3rd फिफ्टी लगाई। वे 87 बॉल पर 56 रन बनाकर आउट हो गए।
- वहीं 5 विकेट गिरने के बाद बैटिंग करने आए मैथ्यू वेड ने भी मैच के पहले दिन फिफ्टी लगाई।
- वेड ने इस मैच में टेस्ट करियर की चौथी फिफ्टी लगाई। वे 125 बॉल पर 57 रन बनाकर आउट हो गए।
विराट बन गए वाटर बॉय
- भारतीय कप्तान विराट कोहली कंधे की चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। रांची में तीसरे टेस्ट के दौरान उनके दाएं कंधे में चोट लगी थी जो अबतक पूरी तरह ठीक नहीं हुई है।
- 55 टेस्ट बाद ऐसा मौका आया है जब विराट कोई टेस्ट नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह पर अजिंक्य रहाणे इस मैच में कप्तानी कर रहे हैं।
- मैच नहीं खेलने के बाद भी 6th ओवर के दौरान विराट कोहली मैदान पर नजर आए। उस वक्त वे वाटर बॉय के रूप में मैदान पर आए थे।
- दरअसल विराट टीम मेंबर्स से कुछ बात करना चाहते थे, इसलिए वे ड्रिंक्स लेकर मैदान पर आ गए। इस दौरान उन्होंने प्लेयर्स से बात करते हुए उन्हें अपनी ओर से टिप्स दिए।
- जब विराट ड्रिंक्स लेकर आए थे उस वक्त ऑस्ट्रेलिया का एक विकेट गिर चुका था और क्रीज पर स्टीव स्मिथ के साथ डेविड वॉर्नर थे।

पहली इनिंग में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बोर्डः
बैट्समैनरनबॉल46
डेविड वॉर्नरकै. रहाणे बो. कुलदीप यादव568781
मैट रेनशॉबो. उमेश यादव1600
स्टीव स्मिथकै. रहाणे बो. अश्विन111173140
शॉन मार्शकै. साहा बो. यादव41400
पीटर हैंड्सकॉम्बबो. कुलदीप यादव82310
ग्लेन मैक्सवेलबो. कुलदीप यादव81710
मैथ्यू वेडबो. जडेजा5712541
पैट कमिंसकै. & बो. कुलदीप यादव214031
स्टीव ओकीफेरन आउट81620
नाथन लियोनकै. पुजारा बो. भुवनेश्वर कुमार132820
जोश हेजलवुडनॉट आउट2200
Share on Google Plus

Authored By Unknown

A blog scientist by the mind and a passionate blogger by heart ❤️. Fountainhead of ShoutMeLoud (Award winning blog), speaker at various international forums. Life motto: Live while you can! Teach And inspire while you could And Smile while you have the teeth.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment