इलाहाबाद. यहां एक बीएसपी नेता मोहम्मद शमी की रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जैसे ही यह खबर नेता के सपोर्टर्स तक पहुंची, उन्होंने इलाहाबाद-प्रतापगढ़ हाईवे जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारे लगाने लगे। घटना के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। फिलहाल हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। बता दें, शमी सपा के टिकट पर बाहुबली विधायक राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ चुके थे। एसपी छोड़कर बीएसपी में हुए थे शामिल...
- घटना इलाहाबाद के मऊआइमा थाना इलाके की है। नेता के रिप्रेजेंटेटिव ने बताया कि शमी (60) मूल रूप से दुबाही गांव के रहने वाले थे। फिलहाल वो मऊआइमा थाने से 100 मीटर दूर सुल्तानपुर खास में परिवार के साथ रहते थे।
- वह तीन बार मऊआइमा के ब्लाक चीफ रहे। एसपी छोड़कर बीएसपी में आए शमी इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सपोर्ट वाले कैंडिडेट सुजीत कुमार मौर्य से सिर्फ 4 वोटों से हार गए थे।
घर का गेट खोलते वक्त बदमाशों ने की फायरिंग
- परिवार वालों ने बताया कि रात करीब 9.15 बजे शमी अपनी कार पार्क करके घर का गेट खोल रहे थे, तभी वहां पहले से मौजूद बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और फिर मौके से फरार हो गए।
- फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार वाले और पड़ोसी बाहर निकले तो शमी खून से लथपथ पड़े थे। इसके बाद पुलिस को इन्फॉर्मेशन दी गई।
- घटना के विरोध में शमी के सपोर्टर्स ने उनकी बॉडी इलाहाबाद-प्रतापगढ़ हाईवे पर रखकर रोड ब्लॉक कर दिया। बाद में समझाइश के बाद तड़के करीब 2:30 बजे वो रोड से हटने को तैयार हुए।

- इस घटना के बाद शमी के परिवार वाले हथियारों के तीन लाइसेंस, परिवार की सिक्युरिटी और हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
4 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
- घटना में 2 से 3 हमलावरों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। शमी के सिर और पेट पर 5 गोलियां मारी गईं हैं।
- मो. शमी के बेटे इम्तियाज अहमद की शिकायत पर बीजेपी के मऊआइमा ब्लाक चीफ सुधीर मौर्य, अभिषेक यादव, जाबिर अली और एक अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
लूट, हत्या समेत 20 से ज्यादा केस थे दर्ज
- बताया जाता है कि मो. शमी पर हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, धमकी समेत करीब 20 से ज्यादा क्रिमिनल केस दर्ज थे। वह जेल भी जा चुके थे, लेकिन इलाके में उनकी काफी पकड़ थी।
- बताया जाता है कि मो. शमी पर हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, धमकी समेत करीब 20 से ज्यादा क्रिमिनल केस दर्ज थे। वह जेल भी जा चुके थे, लेकिन इलाके में उनकी काफी पकड़ थी।
राजा भैया के खिलाफ लड़ा था चुनाव
- मो. शमी प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ 2002 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके थे। उस वक्त राजा भैया निर्दलीय चुनाव लड़े थे और उन्हें बीजेपी ने सपोर्ट किया था।
- इसके अलावा सोरांव विधानसभा से वो कांग्रेस और युवा मंच से भी दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे। लेकिन तीनों बार उन्हें जीत हासिल नहीं हुई थी।

0 comments:
Post a Comment