मुंबई.सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की लड़ाई के बाद शो ऑफ एयर होने से लेकर कॉमेडियन्स के रिप्लेसमेंट जैसी तरह तरह की खबरें आ रही हैं। हालांकि, इन खबरों पर चैनल, कपिल और उनके प्रोडक्शन हाउस (K9) की ओर से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। लेकिन बीते दिनों जब सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर और अली असगर ने साथ शूट करने से इनकार कर दिया, तो कपिल दूसरे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के साथ सुनील पॉल और अहसान कुरैशी को शो पर लाए। जिनके साथ कपिल ने अपकमिंग एपिसोड की शूटिंग की है। ऐसे में अब ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या राजू श्रीवास्तव सुनील ग्रोवर को रिप्लेस कर रहे हैं? क्या राजू शो में चंदन और सुनील की कमी पूरी करेंगे? ऐसे कई सवालों को जवाब जानने के लिए हाल ही में dainikbhaskar.com ने राजू श्रीवास्तव से खास बातचीत हैं। पेश हैं इस बातचीत के अंश....
आप कपिल शर्मा के शो का हिस्सा बनने वाले हैं?
"जी बनने नहीं वाला हूं, हमारी शूटिंग भी हो चुकी है। ये एपिसोड संडे को दिखाया जाएगा, मैं किसी को रिप्लेस नहीं कर रहा हूं। मेरी अपनी जगह है, मेरी एक ऑडियंस है, मुझे बुलाया गया। कपिल ने मुझे फोन किया, मेरे लिए वो काम है और काम की तरह ही मैं चला गया। वो तो जब मैं वहां गया तो मुझे पता चला की सुनील ग्रोवर, अली असगर, चंदन और सुगंधा नहीं आ रहे हैं। मुझे ये सब जानकारी नहीं थी। सुनील ग्रोवर को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता, उसकी अपनी मांग है, और लोगों के दिलों में उसकी अपनी चाहत है, मैं तो बस काम की तरह गया था।"

कपिल और सुनील के बीच लड़ाई को आप कैसे देखते हैं?
"अगर पब्लिक को पता चलेगा की ये लोग भी छोटी छोटी बात पर लड़ते हैं, शराब पीकर महिला के साथ बदतमीजी करते हैं। तो इससे फैन फॉलोविंग कम होती है और लोग निराश होते हैं। लोग हमेशा आपको प्यार करते हुए सर पर बैठा के रखते हैं, इससे बचना चाहिए। अगर इसका रीजन शराब है तो उसे छोड़ देना चाहिए क्योंकि जनता का प्यार बहुत बड़ा है। मैं चाहता हूं कि सुनील ग्रोवर और कपिल मिल जाएं। दोनों आपस में बैठ के बात कर लें और एक बार फिर दोस्त की तरह काम करें, क्योंकि बहुत कोई भाग्यशाली होता है की उसे जनता का इतना प्यार मिलता है। वैसे भी इंडिया में ये कॉमेडी का नंबर-1 शो है।"
सूटिंग के दौरान अहसान कुरैशी, सुनील पॉल, कपिल शर्मा, नवजोत सिंह सिद्धू, रोशैल, राजू श्रीवास्तव और अन्य।
इस बार का शूट कैसा था?
"सेट वही था सबकुछ सेम था। पुराने लोग में कपिल, कीकू और सिद्धू थे शो यही रहेगा। कोशिश होगा की सुनील ग्रोवर को मना लिया जाए। भगवान ना करे की अगर दो अलग अलग शो भी हुए तो मुझे ग्रुपबाजी नहीं करनी। मुझे बस काम करना है शो पर मैं, सुनील पाल और एहसान कुरैशी गेस्ट की तरह गए थे। हम तीनों ने पुराने दिनों को याद किया कि पहली बार विदेश गए तो कैसा रहा। पहली बार प्लेन में बैठे तो क्या सोच रहे थे, काफी ह्यूमरस वे में ये शूट हुआ है।"
कपिल शर्मा ,राजू श्रीवास्तव, परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा।
क्या आप कपिल और सुनील का मिलन कराएंगे?
"हम लोग जल्द मिलने वाले हैं, सुनील मुंबई के बाहर थे। मीटिंग में सुनील के साथ कपिल को और कोशिश रहेगी की कपिल की मम्मी को भी बिठाऊं। वैसे भी जब किसी भी कॉमेडियन का शो अच्छा चलता है तो बाकी सारे कॉमेडियन्स को उसका फायदा मिलता है। दोनों मुझे बड़े भाई की तरह प्यार करते हैं और हो सके तो मेरी बात मानेंगे।
कॉमेडी के स्तर को कैसे देखते हैं?
"इसकी सीख हमें अमिताभ बच्चन से मिलती है, आज वो इस उम्र में दोनों पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं। समय के हिसाब से ढालते रहना चाहिए। हमेशा नई बातें करनी चाहिए। मैंने कई नए किरदार तैयार किये हैं। कपिल-सुनील और मुझमें एक फर्क है, ये लोग हीरोइन के साथ फ्लर्ट कर सकते हैं, लेकिन मैं अलग बातें कर लेता हूं।"

0 comments:
Post a Comment