चीन-मलेशिया तक था इस लड़की का स्मगलिंग नेटवर्क, रह चुकी है मॉडल

चीन-मलेशिया तक था इस लड़की का स्मगलिंग नेटवर्क, रह चुकी है मॉडल

नई दिल्ली.2 साल तक पुलिस से भागने का बाद आरोपी पूर्व मॉडल और एयरहोस्टेस संगीता चटर्जी को चित्‍तूर पुलिस ने लाल चंदन तस्करी केस में मंगलवार रात कोलकाता के अपार्टमेंट से अरेस्ट किया। इसके बाद बुधवार को उसे चित्तनूर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार संगीता चंदन तस्कर लक्ष्मण की गर्लफ्रेंड थी। पुलिस को अप्रैल 2016 से ही संगीता की तलाश थी। कोलकाता कोर्ट ने 18 मई को संगीता को चित्तूर कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए थे। संगीता के अकाउंट से करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ...
- मॉडल रह चुकी संगीता चटर्जी एक इंटरनेशनल एयरलाइंस में एयरहोस्टेस थी।
- चित्तूर पुलिस की मानें तो लक्ष्मण के जेल जाने के बाद से संगीता चंदन तस्करों के नेटवर्क में एक्टिव थी।
- आरोप है कि संगीता स्मगलिंग के काम से चीन, मलेशिया, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों में विजिट करती रहती थी। 
- चित्तूर पुलिस ने स्पेशल टीम को 28 बार कोलकाता और नागालैंड भेजा लेकिन संगीता को नहीं पकड़ पाई थी।
12th पास करने के बाद बनी तस्कर...
- संगीता 12th पास है और कोलकाता के नेताजी नगर की रहने वाली है और टीवी में विज्ञापनों में काम करने के बाद कोर्स करके वो एयर होस्टेस बन गई।
- जानकारी के अनुसार संगीता ने एक पायलट से शादी की थी लेकिन बाद में उससे अलग हो गई।
- कोलकाता में एक पार्टी के दौरान वह लक्ष्मण के संपर्क में आई और दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी।
इतनी प्रोपर्टी है संगीता के नाम...
- जानकारी के अनुसार संगीता ने 10 करोड़ से ज्यादा की रकम हवाला के जरिए लोगों तक पहुंचाई थी।
- इसके अलावा 1 करोड़ की रकम को 9 खातों में जमा किया था और कोलकाता के नेताजी नगर में संगीता के पास 4 फ्लैट हैं। 
- संगीता की गिरफ्तारी के पहले पुलिस ने उसके चारों मकान को सील करने के साथ उसके बैंक खातों को फ्रीज कर दिया।
चंदन तस्कर की पत्नी है संगीता...
- 2014 में लक्ष्मण को नेपाल से गिरफ्तार किया गया था फिर पूछताछ में उसने संगीता के कई राज खोले थे।
- पुलिस ने बताया कि संगीता इंटरनेशनल स्मगलर एम.लक्ष्मण की दूसरी पत्नी है। वह लक्ष्मण की फाइनेंशियल मैनेजर भी रही है।
- पिछले 5 सालों में संगीता के अकाउंट में चीन, मलेशिया और देश के कई शहरों से करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। 
- बताया जाता है कि लक्ष्मण मणिपुर का रहने वाला है, जो आंध्र के चित्तूर समेत कई इलाकों से देश-विदेश में चंदन की स्मगलिंग करता था।

Sangeeta Chatterjee
Share on Google Plus

Authored By Unknown

A blog scientist by the mind and a passionate blogger by heart ❤️. Fountainhead of ShoutMeLoud (Award winning blog), speaker at various international forums. Life motto: Live while you can! Teach And inspire while you could And Smile while you have the teeth.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment